पश्चिम बंगाल की तरह पूरे देश से भाजपा का सूपड़ा साफ करेगा अन्नदाता : सविता चौधरी
किसान आंदोलन और मजदूरों की जायज मांगों से जनता का ध्यान हटाने के लिए तिरंगा यात्रा का ढोंग कर रही है भाजपा : सविता
//08 अगस्त 2021//Palwal News//Sunder Kundu//
Please Like & Share our Facebook page Palwal News and subscribe us on youtube
पश्चिम बंगाल की तरह पूरे देश से भाजपा का सूपड़ा साफ करेगा अन्नदाता : सविता चौधरी
पलवल : केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों को लेकर देशभर में किसानों द्वारा इन कृषि कानूनों का विरोध जारी है। उसी कड़ी में पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग 19 अटोहां मोड़ पर भी किसानों द्वारा पिछले करीब 9 महीने से किसानों का आंदोलन जारी है। किसान कृषि कानूनों के विरोध में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे है। पलवल जिला और आसपास की लगती 52 पालों की देख रेख में यह धरना जारी है और किसानों का कहना है कि जब तक ये कानून वापिस नही हो जाते तबतक आंदोलन जारी रहेगा। 52 पालों की पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार एक पाल हर रोज हजारों की तादाद में धरना स्थल पर एक्टित्र होकर कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। उसी कड़ी में भुडेर पाल के हजारों किसान अपनी बारी के अनुसार आंदोलन में शामिल हुए और कृषि कानूनों पर विरोध जताया इस दौरान उनके साथ बिजली कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी औऱ कर्मचारी भी धरने में शामिल हुए। धरनारत किसानों को सम्बोधित करते हुए पिछले लगातार 9 महीने से किसान आंदोलन का समर्थन कर रही कांग्रेस महिला प्रदेश प्रवक्ता और महिला जिलाध्यक्ष सविता चौधरी कुंडु ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर निशाने पर लिया और सरकार को किसान मजदूर विरोधी सरकार करार दिया। सविता चौधरी ने कहा कि सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने और किसानों को बर्बाद करने के लिए ये तीन काले और किसान विरोधी कानून जबरदस्ती किसानों पर थोंपने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में काबिज हुई भाजपा की लुटेरी सरकार ने किसानों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। लेकिन सरकार सत्ता के मद में चूर होकर यह भूल गयी कि जो अत्याचार और बर्बरता किसानों पर की जा रही उसका पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा और देश व प्रदेश में भाजपा का कोई नाम लेने वाला नही रहेगा।
इतना ही नही सविता चौधरी कुंडु ने भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि आज से पहले भाजपा को तिरंगे का सम्मान याद नही आया अब जनता का किसान आंदोलन,मजदूरों की जायज मांगों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सत्ता रूढ़ भाजपा ढोंग रच रही है। वहीं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष व एएचपीसी वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया और बिजली संशोधन बिल 2021 के खिलाफ 10 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करने का प्रस्ताव रखा। यूनियन नेताओं ने किसानों को हड़ताल के समर्थन में हैंड बिल वितरित किए। प्रस्ताव पर किसान मोर्चा के नेताओं ने अपने विचार रखे। इसके बाद बिजली संशोधन बिल 2021 को राष्ट्रविरोधी, किसान व गरीब विरोधी बताते हुए सर्व सम्मति से हड़ताल का पुरजोर समर्थन करने का ऐलान किया गया।
Comments
Post a Comment