प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और पूर्व मंत्री करन दलाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया रोष प्रदर्शन
प्रदेश में होने वाली भर्तियों में शाजिस के तहत सरकार पेपर लीक कराती है : करन दलाल
//09 अगस्त 2021//Palwal News//Sunder Kundu//
Please Like & Share our Facebook page Palwal News and subscribe us on youtube
प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और पूर्व मंत्री करन दलाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया रोष प्रदर्शन
पलवल : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी , बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों और केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा हुड्डा चौक से लेकर देवीलाल पार्क तक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक उदयभान, कांग्रेस नेता इसराइल खान, सविता चौधरी आदि मौजूद रहे। सभी नेताओं ने अपने भाषणों के द्वारा भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। दिन रोज पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी अब खुलकर सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतर चुकी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किये गए वहीं पलवल शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रसे प्रभारी विवेक बंसल की मौजूदगी में विशाल जुलूश निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने भाजपा सरकार जमकर कोषा और कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बढ़ते पेट्रोल-डीजल के रेटों, बेरोजगारी से आम आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है दिन रोज महिलाओं व बेटियों के खिलाफ अत्यार बढ़ रहे हैंै कानून व्यवस्था बिलकुल बिंगड़ी पड़ी है। सोशल मीडिया पर विपक्ष के नेताओं के विरोध की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है जिससे आज देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। जासूसी के मुद्दे पर सरकार मौन है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही हैं। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। किसान लंबे समय से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं और सरकार उनकी सुन नहीं रही है। देश की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी बड़ी -बड़ी बात करते थे आज चीन हमारी जमीन पर आकर हमें आंखें दिखा रहा है।
वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पलवल से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के राज में महंगाई चरम सीमा पर है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश में होने वाली भर्तियों में भाजपा सरकार पेपर लीक कराती है। सरकार पंचायत के चुनावों को नहीं कराना चाहती। भाजपा के विधायक और सांसद की मिलीभगत से शहर में भूमाफिया दुकानों पर खुलेआम बुलडोजर चलाते हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार भी चरम सीमा पर है। अधिकारी और भाजपा नेता लूट मचाने में लगे हैं। पलवल शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। आये दिन भारी भरकम टैक्स लगाकर जनता को परेशान किया जा रहा है। आज के दिन ही 9 अगस्त को कांग्रेस ने अंग्रेजों को गद्दी छोड़ने के लिये आव्हाण चलाया था और आज 9 अगस्त से ही कांग्रेस देश-प्रदेश की भाजपा सरकार को गद्दी छोड़ने का आव्हाण करती है क्योंकि आज भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल रही है। जनता त्राहि -त्राहि कर रही है। जिसके लिये कांग्रेस पार्टी ने ये विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ किया है।
Comments
Post a Comment