गदपुरी टोल के नाम से वसूले जाने वाले जजिया कर व एलिवेटिड पुल को लेकर हाइकोर्ट जाएंगे : करन दलाल

बाबा साहब की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने में भाजपा और प्रशासन की साजिश : करन दलाल

//09 अप्रैल 2022//Palwal News//Sunder Kundu//

Please Like & Share our Facebook page Palwal News and subscribe us on youtube 



गदपुरी टोल के नाम से वसूले जाने वाले जजिया कर व एलिवेटिड पुल को लेकर हाइकोर्ट जाएंगे : करन दलाल


पलवल, 
             पलवल सोहना रोड स्थित पार्क में लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मूर्ति को क्षतिग्रस्त होने को लेकर शहर के सामाजिक और राजनैतिक लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। उसी कड़ी में शुक्रवार देर शाम पूर्व मंत्री करन दलाल मूर्ति स्थल पर पहुंचे और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाए। करन दलाल ने कहा कि भाजपा आने वाले निकाय चुनावों को लेकर इस तरह की ओछी हरकतें कर रही है। करन दलाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केवल दलितों के ही नही बल्कि 36 बिरादरी के बहुत बड़े नेता थे। लेकिन भाजपा इस तरह के ओछे हथकंडे अपनाकर दलितों के हकों का हनन करना चाहती है। इसीलिए भाजपा और प्रशासन की शाजिस के तहत इस तरह की हरकत हुई है। भाजपा इस तरह की हरकतें हर चुनावों से पहले करती है इससे पहले भी अप्रैल 2018 में चुनाव से पहले इसी मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की थी अगर पुलिस उस समय कार्यवाही करती तो अब यह नोबत नही आती। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास देश व प्रदेश की जनता की भलाई और जनहित के लिए तो कोई एजेंडा है नही बस इस तरह की कायरता पूर्ण हरकत कर राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने की कोशिश करने में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि जो बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई है यह भाजपा नेताओं की शरारत है। हम मांग करते है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस हरकत में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए और मूर्ति की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने चाहियें। दलाल ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है जो भाजपा की नीच सोच को जाहिर करती है कि किस तरह भाजपा 36 बिरादरी के भाईचारे में जहर घोलती है। इतना ही नही करन दलाल ने अन्य मुद्दों को लेकर भी भाजपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि किसानों से दोगुनी आय करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा आज किसानों के दुख दर्द से अनजान है इतने दिन बीतने के बाद भी किसान की आमदनी को बढ़ाने की बजाय उनकी गर्दन पर तलवार चलाने का काम कर रही है। पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का किसानों को एक पैसा भी मुआवजे के रूप में नही दिया। पेट्रोल डीजल के दाम आये दिन बढ़ रहे है बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की यह नापाक सरकार आये दिन जनविरोधी फैसले लेने से बाज नही आ रही है। 

साथ ही उन्होंने प्रेसवार्ता कर गदपुरी टोल शुरू करने और एलिवेटिड पुल के निर्माण को लेकर भी केंद्र और प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा। दलाल ने कहा कि एलिवेटिड पुल के निर्माण के दौरान कंपनियों को कार्य करने का टेंडर जारी किया गया है, कंपनियों के अधिकारियों व भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार किया।भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए जल्द ही हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगें। करण सिहं दलाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने बयान में कहा था कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद टोल प्लाजा पर वसूले जाने वाले जजिया कर को समाप्त कर दिया जाएगा, लेकिन अब केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा की सरकार ने पलवल जिले में गदपुरी टोल बनाकर लोगों पर जजिया कर लगा दिया है। पलवल जिले की जनता पर टोल वसूलने का दबाब बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ अवैध वसूली है। जब एलिवेटेड पुल सिक्स लेन बना ही नहीं तो नए टोल की वसूली क्यों की जाएगी। इस टोल के खिलाफ भी वो कोर्ट में याचिका दायर कर सरकार से लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर कर इनके चेहरों को बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि खुद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बयान है कि 60 किलोमीटर के अंतराल में सड़को पर टोल लगाए जाएंगे। 

Comments