नितिन गडकरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ करवाएंगे मुकदमा दर्ज : दलाल

बैठक का आयोजन कर 31 सदस्यीय टोल हटाओ संघर्ष समिति का किया गया गठन //25 अप्रैल 2022//Palwal News//Sunder Kundu// Please Like & Share our Facebook page Palwal News and subscribe us on youtube Follow us on instagram& twitter नितिन गडकरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ करवाएंगे मुकदमा दर्ज : दलाल पलवल, गदपुरी में शुरू होने जा रहे टोल प्लाजा के विरोध में जिलावासियों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर रविवार को शहर के विश्रामगृह में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी शर्मा को संरक्षक तथा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत को संयोजक बनाए गए। साथ ही एक 31 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, रघुवीर सिंह तेवतिया, भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि 30 अप्रैल को होने वाली महापंचायत स्थगित कर दी गई है।...